दिल्ली के अस्पताल में भर्ती पूर्व राज्यपाल कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री धामी

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती पूर्व राज्यपाल कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री धामी


देहरादून, 09 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया, ''नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।''

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/वीरेन्द्र

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story