सड़काें के निमार्ण, प्रतिकर भुगतान और वन भूमि प्रकरण हल करने निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सड़काें के निमार्ण, प्रतिकर भुगतान और वन भूमि प्रकरण हल करने निर्देश


नई टिहरी, 13 अगस्त (हि.स.)। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को लेकर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने लंबित सड़कों के निर्माण, प्रतिकर भुगतान और वन भूमि से जुड़े प्रकरणों को जल्द हल करने के निर्देश दिए।

यहां लोनिवि के 8 वां वृत्त कार्यालय में हुई बैठक में विधायक नेगी ने एसई कलम सिंह नेगी को गोदड़ी से गढवाल गाड -देवीधार, भैंगा-जणगी-गोदड़ी सडक से बेथाण तक, कोर्दी से बुरांशखंडा सडक की प्रतिकर फाइल तैयार कर मुआवजा वितरण के निर्देश दिए। बेथाण सड़क से जुड़े वन भूमि प्रकरण का वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर निस्तारण करने को कहा। वहीं लंबगांव बाईपास सडक, बिजपुर-पनियाला मार्ग के किमी 8 से कांडा-जिवाला-रावतगांव, खंबाखाल-सिलोडा, पीपलडाली, म्यूंडा की स्वीकृत सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

वहीं प्रतापनगर बैंड से होमपाटा-तिमलीचक, मिश्रवाण गांव सड़क से संबंधित वन भूमि की स्वीकृति की कार्यवाही करने को कहा। मिश्रवाण गांव-थाला सड़क मार्ग को आवागमन के लिए तत्काल खोलने के भी निर्देश दिए। विधायक ने घोंटी पुल से-चौंदाणा, कोपडधार-चौंदाणा, कस्तल-सिल्ला-भटवाड़ा-सेमंडीधार सड़क का मुआवजा बांटने को कहा। विधायक ने भटवाड़ा-खैट सड़क की ईडीपीआर तैयार करने, छेरपधार से कोलधार होते हुए बैरबागी सड़क का सर्वे करने के निर्देश दिए। कहा कि बेलम बित्त्ता-उपला पडिया सड़क से संबंधित आपत्ति का जल्द निस्तारण किया जाएगा। रिंग रोड कोटी-डोबरा, चांटी से पीपलडाली पुल, डोबरा एप्रोच, खिट्टा बैंड-घंडियाल देवता मंदिर, सेलूर-कोटी रौल्यालकी से बौरगांव मिसिंग लिंक, उप्पू से ओलाणी तक डामरीकरण, छतेड़ू गाड से खांड-भोनियाडा बैंड, आईटीआई-म्यूंडा सड़क के डामरीकरण के भी निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story