आंगनबाड़ी केंद्र, वन स्टॉप सेंटर का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
आंगनबाड़ी केंद्र, वन स्टॉप सेंटर का लिया जायजा


पौड़ी गढ़वाल, 22 मई (हि.स.)। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र लक्ष्मीनारायण मोहल्ला और आंगनबाड़ी केंद्र हिसारिया मोहल्ला का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता व योजनाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने अभिलेखों, व्यवस्थाओं व संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अफसरों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों पर पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि विभागीय योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है, इसलिए अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर सुपरवाइजर कमला नेगी, सुषमा रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story