सीएमओ ने उत्तरा केयर हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
सीएमओ ने उत्तरा केयर हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा


पौड़ी गढ़वाल, 08 मई (हि.स.)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल मे उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण, चिकित्सकीय उपकरणों व मरीज को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शिव मोहन शुक्ला ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी यूनिट, जनरल ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, लैब के विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक मशीनों, लैब, फार्मेसी, मरीज प्रतीक्षालय व अन्य चिकित्सा इकाइयों की उपकरणों एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

कहा कि पर्वतीय जनपदों में इस प्रकार की आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाओं का विकसित होना अत्यंत सकारात्मक संकेत है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story