राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 74 हजार बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 18 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 74,060 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श मॉडर्न स्कूल प्रेमनगर और राजकीय इंटर कॉलेज मैसमोर में बच्चों को दवा खिलाकर किया गया। दोनों विद्यालयों में कुल 144 बच्चों को दवा दी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दवा खाने से छूटे बच्चों को 25 नवंबर को मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़ताल के कारण बच्चों को दवा नहीं दी जा सकी। हड़ताल समाप्त होने के बाद शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीकृत बच्चों को दवा खिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण नैथानी, डॉ. योगेंद्र सिंह, आरकेएसके मैनेजर मनमोहन पटवाल, आरबीएसके मैनेजर निम्मी कुकरेती, शुभम रावत और वैजयंती रावत सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779174 Articles

Share this story