चीर बंधन व ध्वजा रोहण के साथ गूंजा पर्वतीय संस्कृति का जयघोष

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी , 27 फ़रवरी (हि.स.)। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पर चीर बंधन एवं ध्वजा रोहण का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक उल्लास से भरपूर इस आयोजन में बड़ी संख्या में पर्वतीय समाज के सदस्य शामिल हुए।धार्मिक अनुष्ठान से हुई शुरुआत कार्यक्रम पूजा-अर्चना से प्रारंभ हुआ। मंच संरक्षक हुकम सिंह कुंवर और अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने संयुक्त रूप से चीर बंधन कर ध्वजा रोहण किया। ध्वजा के ऊंचा होते ही वातावरण ‘जयघोष’ और भक्तिमय नारों से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे सनातन परंपराओं के संरक्षण व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना।वैदिक मंत्रों के सान्निध्य में पूजन पूजा-अनुष्ठान आचार्य पंडित डॉ. कैलाश चंद्र भट्ट और पं. उमेश पांडेय के नेतृत्व में हुआ।

उन्होंने वैदिक मंत्रों के माध्यम से समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।पदाधिकारियों की उपस्थिति इस मौके पर सचिव देवेंद्र तोलिया, नीरज बगड़वाल, एडवोकेट पंकज सुयाल, जगमोहन रौतेला, सुरेश पांडे, पार्षद नीमा भट्ट, ओपी पांडे समेत अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम ने पर्वतीय समुदाय में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक जागरण और एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story