एसएसबी जवानों के लिए चम्पावत पुलिस का विशेष प्रशिक्षण: साइबर अपराध और मानव तस्करी पर फोकस

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी जवानों के लिए चम्पावत पुलिस का विशेष प्रशिक्षण: साइबर अपराध और मानव तस्करी पर फोकस


एसएसबी जवानों के लिए चम्पावत पुलिस का विशेष प्रशिक्षण: साइबर अपराध और मानव तस्करी पर फोकस


चंपावत, 03 जनवरी (हि.स.)। चंपावत पुलिस ने जनपद में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गंभीर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से एसएसबी जवानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक, चंपावत के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मनीष खत्री, प्रभारी साइबर सेल ने साइबर धोखाधड़ी, साइबर अपराधों और पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों व कानूनी दायित्वों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों में हुए बदलावों, उनके व्यावहारिक उपयोग और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन के बारे में भी बताया।

उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने मानव तस्करी के विभिन्न रूपों, इससे जुड़ी आम चुनौतियों, पीड़ितों की पहचान करने और त्वरित कार्रवाई के तरीकों पर प्रकाश डाला। अपर उपनिरीक्षक दीपक पाल ने मानव तस्करी से संबंधित सामान्य प्रक्रियाओं और व्यावहारिक मार्गदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में एसएसबी चंपावत परिसर के जवानों के साथ-साथ सीमा चौकियों और अन्य पोस्टों पर तैनात कर्मियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय रूप से भाग लिया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच समन्वय को मजबूत करते हैं। साथ ही, ये मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम और पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने में भी सहायक होते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Share this story