सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के लोगों ने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार हमला बोलते हुए चुनाव आयोग से त्याग पत्र की मांग की है। कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था होने के बाद सरकार के इशारों पर काम कर रही है।

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय बौराड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि मुख्य चुनाव आयोग के त्याग पत्र की मांग को लेकर 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक इंडिया गठबंधन जिले में धरना-प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों कर मुख्य चुनाव आयोग के त्याग पत्र और गिरफ्तारी की मांग करेगा।

बताया सोमवार को इंडिया गठबंधन मिलकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। केंद्र सरकार के इशारों पर एसआईआर के नाम पर वोटों की चोरी की जा रही है। प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी लंबे समय से केंद्र सरकार पर वोट चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव भगवान सिंह राणा ने कहा कि देश संवैधानिक संकट के दाैर से गुजर रहा है।

मोदी सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग काम कर रहा है। लोगों से वोट के अधिकार को छिनने का काम किया जा रहा है। पार्टी के जिला कमेटी सदस्य चिंतामणी थपलियाल ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार उद्योगपतियों के हितों में कानून बनाने में लगी है। श्रम कानूनों को कमजोर किया गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव जय जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि देश की जनता सड़कों पर है, लेकिन मोदी सरकार चुनाव आयोग को बचाने में लगी है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story