राज्यपाल गुरमीत से सीडीएस सुब्रमणि ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल गुरमीत से सीडीएस सुब्रमणि ने की मुलाकात


देहरादून, 14 जुलाई (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा व समसामयिक रणनीतिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

राज्यपाल ने जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को सीडीएस का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि के कुशल नेतृत्व, समृद्ध सैन्य अनुभव और दूरदर्शी दृष्टिकोण में भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा एवं गौरव की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story