पुरोल के पूर्व नगर अध्यक्ष व ईओ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 08 अगस्त (हि.स.)।एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद व शासन के निर्देश पर पुरोला पुलिस ने पुरोला के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरीमोहन नेगी व तत्कालीन ईओ शिव कुमार के विरूद्ध निमार्ण कार्यों के दस्तावेजों में हेराफेरी,षड्यंत्र,कूट रचना के आरोपों पर मुकदमा दर्ज कर किया है। जिसके बाद पूर्व नगर अध्यक्ष हरिमोहन की मुस्किले एक बार फिर बढ़ गई है।

मामला पुरोला के तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष से जुड़ा है।

जहां तत्कालीन सभासदों द्वारा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी व तत्कालीन ईओ शिवकुमार के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए थे। सभाषदों ने दोनों ने पर आरोप लगाए थे कि दोनों लोगों ने पद पर रहते हुए षड्यंत्र कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के साथ ही दस्तावेजों में कूट रचना, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल,अभिलेखों में हेराफेरी तथा साक्ष्यों को मिटाने एवं सामूहिक रूप से षड्यंत्र कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। जिसके लिए उन्होंने एसआइटी से जांच की मांग की थी। इसके बाद एसआईटी ने मामले की जांच की और अपनी जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें की अनुमति मांगी।

शुक्रवार को एसआइटी की मांग पर शासन ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के खिलाफ थानाध्यक्ष पुरोला को विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करनें के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष दीपक कठेत ने बताया कि एसआईटी की ओर से जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने व संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें की अनुमति के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन नेगी व ईटो शिवकुमार सिंह चौहान एवं अन्य के द्वारा अपने पदों पर रहते हुए षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी तथा सरकारी धन का दुर्विनियोग कर अपने हित एवं जानकार व व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाना,कूट रचना कर दस्तावेजों से हेरा फेरी,साक्ष्य मिटानें आदि विभिन्न धाराओं में विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी विवेचना शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story