कैबिनेट मंत्री ने सड़क, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
कैबिनेट मंत्री ने सड़क, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास


पौड़ी गढ़वाल, 02 जून (हि.स.)। विकासखंड खिर्सू क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने थानधार से उल्ली तक निर्मित दो किलोमीटर मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। 58.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस दौरान मंत्री ने ग्राम उल्ली में पर्यटकों की सुविधा के लिए पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का शिलान्यास भी किया। कहा कि इससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने खिर्सू-माण्डाखाल मोटर मार्ग पर बिडोली में निर्मित व्यूप्वाइंट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल यात्रियों के लिए विश्राम और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के अवलोकन का अवसर प्रदान करेगा।

कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यटन से संबंधित आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भंडारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख नितिन रावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story