अत्यधिक शराब पीकर बस चालने वाले चालक का किया चालान

WhatsApp Channel Join Now
अत्यधिक शराब पीकर बस चालने वाले चालक का किया चालान


नई टिहरी, 03 नवंबर (हि.स.)। अत्याधिक शराब पीकर बस चला रहे वाहन चालक का पुलिस ने चालान कर दिया। जिससे बड़ी बस दुर्घटना होने से टल गई। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा। लंबगांव के थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा व यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर अभियान चला रही है।

बताया कि सुबह करीब 6 बजे उत्तरकाशी से बाया लंबगांव होते हुए श्रीनगर जा रही एक यात्री बस को सुबह साढ़े 9 बजे थाना लंबगांव पुलिस ने संदेह होने पर चेकिंग के लिए रोका। बस चालक की गतिविधियों और व्यवहार से उसके शराब के नशे में होने का पुलिस को अंदेशा हुआ। पुलिस ने एल्कोमीटर मशीन से जांच की गई, जिसमें ड्राइवर के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की। जिसके बाद बस को कब्जे में लिया गया।

रावत ने बताया कि बस में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था करा कर उन्हें सकुशल गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस की इस त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्रवाई पर यात्रियों ने टिहरी पुलिस का आभार जताया। व्यापार मंडल लंबगांव के अध्यक्ष राजीव पंवार, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि यह अभियान नियमित चलाया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story