जीबी पंत प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 01 जुलाई (हि.स.)। जिला मुख्यालय में बीटेक के छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक ओम नेगी (18) निवासी गहड़ हाल निवासी ब्लाक रोड पौड़ी ने बीते कल देर शाम को कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद आनन- फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि युवक जीबी पंत प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story