ब्लाक कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 20 जुलाई (हि.स.)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी पौड़ी ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने न्याय पंचायत अध्यक्ष की जगह मंडलम बनाए है। ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी से पार्टी को मजबूत करने की अपील की है।

ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जगदीश थपलियाल, कैलाश रावत, शशि नौटियाल, लकेश कुमार, देवेंद्र बुटोला, विनोद सिंह, महिपाल पंवार, रविंद्र मोहन, मुकेश रावत, अनिल गुसांई, महावीर सिंह को मंडलम बनाया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जयभारत, राजीव सिंह, प्रवीण राणा, राजेंद्र बिष्ट, पपेंद्र सिंह, विकास नेगी, अक्षय कुमार, पवन सिंह, शिव सिंह, अरविंद, अनिल सिंह को सचिव जबकि सूरज, मुकेश कुमार, शाहिल मणी, मनमोहन सिंह, प्रदीप थपलियाल, अंकुश थपलियाल, सुल्तान सिंह, नरेंद्र लाल, भवानी शंकर, भगवान सिंह, अंकुश को सहसचिव बनाया है। बताया कि कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह, सुखजीत नेगी, विपिन कुमार, मदन सिंह, पुष्कर सिंह, महावीर सिंह, गुमान सिंह, हर्षलाल, मातवर सिंह, विनोद जखमोला, शर्मिला भरताड़ी, आनंद मणी, सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story