बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी पहुंचे बदरीनाथ धाम, लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

WhatsApp Channel Join Now
बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी पहुंचे बदरीनाथ धाम, लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा


गोपेश्वर, 14 मई (हि.स.)। दरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी ने भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना कर दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण का स्वागत किया। अध्यक्ष ने बदरीनाथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी का आशीर्वाद भी लिया।

यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक में अध्यक्ष ने यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट एवं निजी सचिव प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ समेत अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।

इससे पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री नृसिंह बदरी ज्योर्तिमठ में दर्शन किये तथा देश के सैनिकों के नाम महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश प्रदेश के खुशहाली की कामना की। उन्होने बीकेटीसी यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ का निरीक्षण किया। श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में पूजा-अर्चना, तथा निरीक्षण पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती से ज्योर्तिमठ स्थित मठ में भेंट की तथा आशीर्वाद लेकर उनका मार्ग दर्शन प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story