आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

WhatsApp Channel Join Now
आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष


नैनीताल, 04 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने पर नैनीताल में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे नैनीताल और पूरे उत्तराखंड के संगठनात्मक कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय बताया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने, संगठन को मजबूत बनाने और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य किया है। उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना वर्षों से संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और सेवा का सम्मान है। इससे पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

उन्हें बधाई देने वालों में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, अरविंद पड़ियार, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, हरीश राणा, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, भारत मेहरा, कमल जोशी, ज्योति ढौंडियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, अमिता साह, तारा राणा, कविता गंगोला, मयंक पंत, रितुल कुमार, हेमंत बेदी और आनंद बिष्ट शामिल हैं।

इनके अलावा विवेक वर्मा, विमल बिष्ट, मनोज पवार, शैलेन्द्र बर्गली, विक्रम राठौर, मीनू बुदलाकोटी, दीपिका बिनवाल, सभासद पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, गजाला कमाल, मनोज जगाती, भगवत रावत, काजल आर्य, रोहित बहादुर, संजोग, मोहित साह, निखिल बिष्ट और भूपेंद्र बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश आर्य राज्यसभा में उत्तराखंड के जनहित, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story