पीएम और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाई उग्र, चंपावत में पुतला दहन।

WhatsApp Channel Join Now
पीएम और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाई उग्र, चंपावत में पुतला दहन।


पीएम और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाई उग्र, चंपावत में पुतला दहन।


चंपावत, 31 अगस्त (हि.स.)। बिहारे के दरभंगा में 28 अगस्त को महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा रैली के दौरान कांग्रेस मंच से एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। इसी के विरोध में रविवार 31 अगस्त को चम्पावत में भाजपाईयों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन रोडवेज बस स्टेशन से स्टेशन रोड तक जुलूस निकालकर किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाकर अपना रोष जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

नेताओं ने आरोप लगाया कि दरभंगा की रैली में स्थानीय नेता नौशाद ने पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जो अत्यंत निंदनीय है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चम्पावत मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सभासद नंदन तड़ागी, आनंद अधिकारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story