भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला


नई टिहरी, 31 अगस्त (हि.स.)। भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लगातार अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल देशभर में लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

हल्द्वानी में खड़गे वाली घटना को भी उन्होंने देश के सामने गलत तरीके से प्रस्तुत किया। सोमवार को दायित्वधारी खेम सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया। हनुमान चौक नई टिहरी में एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कहा कि उनकी सोच भाजपा और संघ के प्रति कितनी संकीर्ण है, यह उनके सांप और भाजपा वाले बयान से लगाई जा सकती है। वहीं हल्द्वानी वाली घटना को भी उन्होंने जातिवाद से जोड़कर देखा। जिससे उत्तराखंड के लोगों में आक्रोश है। पुतला जलाने वालों में मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, गोविंद रावत, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र कोहली, डीसीडीएफ अध्यक्ष सतेंद्र पुनेठा, गब्बर सिंह, विजय डोभाल, असगर अली, रविंद्र चौहान, सुशील कुमार शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story