उत्तरकाशी में जिला सहकारी बैंक चुनाव मे भाजपा का परचम
उत्तरकाशी, 02 सितंबर (हि.स.)। जिला सहकारी बैंक लि. में चल रही चुनाव प्रक्रिया में 12 निदेशक पदो पर भाजपा के संचालक मंडल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है ।
यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरोला शारदा राणा सहित सभी 12 संचालकों के नामांकन जांच के बाद वैध पाए गए हैं। जिसके बाद प्रत्येक निदेशक पद के लिए केवल एक- एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं और निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। सभी निदेशक भाजपा के सदस्य है। इससे स्पष्ट है कि उत्तरकाशी में एकतरफा भाजपा का बोर्ड आना तय हो गया है।
बुधवार को जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक मंडल के संचालकों के निवार्चन के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमें वार्ड एक गेंवला से दिनेश लाल, वार्ड -02 उत्तरकाशी से मनोरमा, हरिमोहन, जगमोहन सिंह रावत तथा जगमोहन तथा वार्ड- 03 चिन्यालीसौड़ से पूनम रमोला, वार्ड-04 नौगांव से बलवीर व रमिता वार्ड- 05 पुरोला से शारदा राणा, वार्ड- 06 भटवाड़ी से सुनीता तथा वार्ड -07 मोरी से जगदीश व दशरथी देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी के नामांकन पत्र जांच के बाद वैद्य पाए गए हैं। जिनकी औपचारिक घोषणा 07 होनी अभी शेष है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

