उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 400 पार कहने वाली भाजपा की निकल चुकी है हवा

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 400 पार कहने वाली भाजपा की निकल चुकी है हवा
WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 400 पार कहने वाली भाजपा की निकल चुकी है हवा


देहरादून, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 400 पार कहने वाली भाजपा खुद 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। भाजपा की हवा निकल चुकी है। अब सबकुछ जनता के हाथ में है। चार जून को इंडी एलायंस की सरकार बनेगी और भाजपा 10 वर्ष बाद पक्ष मुक्त होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस क्लब में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों के हनन का आरोप लगाया। साथ ही हिमालायी राज्यों में बढ़ते महिला अपराध में उत्तराखंड के पहले नंबर पर आ जाने की बात कही। आम आदमी पार्टी के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड में इंडी एलायंस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। एक तरह से लोकतंत्र को बचाने के लिए यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। इस दौरान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story