नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस पर भाजपा का प्रहार

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस पर भाजपा का प्रहार


नैनीताल, 18 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस की नीति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई तथा महिला मोर्चा के नेतृत्व में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं के लिए लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले अधिनियम को विपक्ष द्वारा सुनियोजित तरीके से बाधित किया गया।

मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस की सोच महिलाओं के सशक्तिकरण के अनुरूप नहीं रही है और वह नारी शक्ति को आगे बढ़ने से रोकने का कार्य करती रही है। महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अधिनियम का विरोध महिलाओं के अधिकारों के विरुद्ध है और देश की महिलाएं इसका उत्तर देंगी।

कार्यक्रम में भारत मेहरा, पंकज बर्गली, रितुल कुमार, युवराज करायत, आद्या जायसवाल, पायल, मयंक पंत, कमल जोशी, राहुल जोशी, वैभव अग्रवाल, फैजल, विजय कुमार, विनय कुमार, मीरा बिष्ट, हेमलता पांडे, कविता त्रिपाठी, रश्मि सिराला, रेनू सिराला, नीरू पुजारी, ममता बढ़नी, उर्मिला बोरा, कुंती बोरा, हंसी, लाल सिंह बिष्ट, मनोज पवार तथा विकास राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण के पक्ष में एकजुटता व्यक्त करते हुए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story