भाजपा का आराेप- कांग्रेस कर रही पहाड़ की बेटी का अपमान, प्रदर्शन कर फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा का आराेप- कांग्रेस कर रही पहाड़ की बेटी का अपमान, प्रदर्शन कर फूंका पुतला


हरिद्वार, 04 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस नेताओं पर लगातार महिलाओं के सम्बन्ध में अपमानजनक बयान दिए जाने और पहाड़ की बेटी की दुखद माैत पर राजनीति करने काे लेकर रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रविवार काे रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतागण पहाड़ की बेटी की माैत जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर भी ओछी राजनीति करने से नहीं चूक रहे हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलकमल ने कहा कि पहाड़ की बेटी उत्तराखंड का गौरव है। उसकी मृत्यु पर राजनीति करना न केवल अमानवीय बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा और सोच दोनों ही महिलाओं के प्रति असंवेदनशील हैं। महिला मोर्चा इस प्रकार के कृत्यों का पुरजोर विरोध करता है और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग करता है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गॉड, किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, आलोक गौतम, अनुज त्यागी, कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम , मोर्चे के अध्यक्षों में विभोर सेठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story