भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हल्द्वानी में ढोल-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हल्द्वानी में ढोल-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत


हल्द्वानी , 09 सितंबर (हि.स.)। हल्द्वानी, 09 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हल्द्वानी पहुंचने पर उत्साह से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र की शुरुआत हुई। इससे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प गुच्छ और बाबा नीम करौली का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को भाजपा के संगठनात्मक और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कल बृहस्पतिवार को नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story