भाजपाइयों ने की बाबा साहेब की जयंती से पहले उनकी मूर्ति की सफाई

WhatsApp Channel Join Now
भाजपाइयों ने की बाबा साहेब की जयंती से पहले उनकी मूर्ति की सफाई


नैनीताल, 13 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पहले दिन अंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया तथा उनके विचारों को स्मरण करते हुए स्वच्छता, समानता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन समाज में समानता, शिक्षा और स्वाभिमान के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का प्रयास किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक ज्योति ढोंढियाल, सह-संयोजक प्रदीप कुमार, सह-संयोजक संतोष कुमार, आशीष बजाज, भरत मेहरा, दीपिका बिनवाल, कविता गंगोला, अमिता साह, रश्मि सिराला, रेखा जोशी, रेनू सिराला, मयंक पंत, कमल जोशी, अरुण कुमार, युवराज करायत, करण साह, आद्या जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story