फर्रुखाबाद: भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, जन-जन को दिया देशभक्ति का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, जन-जन को दिया देशभक्ति का संदेश


फर्रुखाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फतेहगढ़ मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ फतेहगढ़ स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। यहां से भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ आगे बढ़े। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई अंबेडकर तिराहा पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक परिवार को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गौरव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करें।

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं के कारण यात्रा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में अनिल प्रताप सिंह, बिटाना चौहान, दिनेश प्रताप सिंह, अश्लील दिवाकर, धर्मपाल सिंह, अमन गुप्ता, नीरज कटियार, शिवम चतुर्वेदी, अंकुर वर्मा, आशु ठाकुर, पिंटू वर्मा, महेंद्र सिंह, राजीव सोमवंशी, महेंद्र सिंह सोमवंशी, राजीव राठौर, मीना, कौशल देवी, सरिता राठौर, रेनू सिंह और उमा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story