भाजपा का विशेष पुनरीक्षण अभियान को शक्ति केंद्रों से दे रही गति
नैनीताल, 20 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नगर के सभी वार्डों में बैठकें आयोजित कर अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर के स्नो व्यू शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में बताया गया कि नैनीताल नगर मंडल के नौ शक्ति केंद्रों में से आठ शक्ति केंद्रों की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिली है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की और राज्य मंत्री स्तरीय दायित्वधारी शांति मेहरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति उसका मजबूत बूथ संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का सक्रियता के साथ निर्वहन करना चाहिए। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी कृपाल बिष्ट, शक्ति केंद्र पालक तुलसी कठायत, तारा राणा, जेआर बिष्ट, पदम सिंह, भगवती जोशी, दुर्गा बिष्टानिया, चित्रा बिष्टानिया, भावना, दीक्षा, नरेश जोशी, हेम चंद्र, रेनू कुंवर, सुमन पंत, शाकंबरी भंडारी, चंपा रेखाड़ी, पुष्पा बिष्ट, मोहिनी बिष्ट, शांति रावत, माया बिष्ट, भगवत फुलारा, सुभाष जोशी, हीरा बिष्ट, राम, नंदन बोरा, उदय बिष्ट और लता तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

