खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला, का केंद्र

WhatsApp Channel Join Now
खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला, का केंद्र


खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला, का केंद्र


नैनीताल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजपा नैनीताल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल के पंत पार्क में प्रदर्शन कर खड़गे का पुतला दहन किया। इस दौरान ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो’ लिखा पोस्टर भी लहराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा और व्यक्तिगत सम्मान बनाए रखने की मांग की।

कार्यक्रम का आयोजन ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित बहादुर थापा और अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजोग सिंह के सहयोग से किया गया। नितिन कार्की ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडल महामंत्री हरीश राणा, उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, सभासद ललिता दफौटी, गजाला कमाल व भगवत रावत, भारत मेहरा, कमल जोशी, जीवंती भट्ट, अमिता साह, अरविंद पड़ियार, शैलेंद्र बर्गली, हेमंत बेदी, मयंक पंत, युवराज करायत, ऋतिक गोस्वामी, गौरव हार्पर, हेमलता पांडे, रश्मि सिराला, कमल जोशी और राहुल जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767604 Articles

Share this story