बिपिन को मिला उफ़तारा सम्मान

WhatsApp Channel Join Now

गुप्तकाशी, 29 जून (हि.स.)। केदारघाटी के गुप्तकाशी ह्यून निवासी युवा अभिनेता विपिन सेमवाल को उत्तराखंड फिल्म, टेलीविजन एवं रेडियो एसोसिएशन द्वारा 'उफ़तारा सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विभिन्न फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय के लिए प्रदान किया गया।

देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री मधु भट्ट तथा उत्तराखंड फिल्म, टेलीविजन एवं रेडियो संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विपिन सेमवाल को सम्मानित किया गया। विपिन कई फिल्मों में अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही वे अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से गढ़वाली भाषा में सामाजिक संदेशों पर आधारित लघु फिल्में बनाकर जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। उनके इस सम्मान से केदारघाटी में खुशी का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन

Share this story