कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर

WhatsApp Channel Join Now

पंतनगर, 31 जुलाई (हि.स.)। कार की टक्कर लगने से शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल नगला बाईपास तिराहे से रुद्रपुर की ओर लगभग पांच सौ मीटर आगे एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

युवक की पहचान झा-कॉलोनी पंतनगर निवासी दुर्गेश कुमार (28) पुत्र दिवंगत कन्हैया लाल के रूप में हुई। युवक जीबी पंत कृषि विवि के श्रम कल्याण निदेशालय में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को फोन कर एंबुलेंस मंगवाई और उससे घायल युवक को रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर सूचना मिलते ही पंतनगर थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस की सूचना पर कांवड़ लेने हरिद्वार गया उसका भाई वापस पंतनगर के लिए रवाना हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी

Share this story