विधायक निधि का पत्र 16 दिन तक न भेजे जाने पर सीडीओ नाराज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मांगा जवाब

WhatsApp Channel Join Now
विधायक निधि का पत्र 16 दिन तक न भेजे जाने पर सीडीओ नाराज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मांगा जवाब


नैनीताल, 27 नवंबर (हि.स.)। विधायक निधि से संबंधित पत्र पर हस्ताक्षर होने के 16 दिन बाद भी उसे डिस्पैच नहीं किए जाने यानी भेजे न जोन पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विकास कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीमा टम्टा से स्पष्टीकरण तलब किया है।

मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार कार्यालय में विभिन्न विभागों एवं व्यक्तियों से प्राप्त पत्रों को समयबद्ध तरीके से संबंधित पटल पर प्रेषित नहीं किया जा रहा है। इससे संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई में अनावश्यक विलंब हो रहा है और कार्यालयीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।

सीडीओ ने विशेष रूप से विधायक निधि से संबंधित एक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि 11 नवंबर को हस्ताक्षरित पत्र 27 नवंबर की अपराह्न तक भी नह भेजा गया था। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां कई बार भ्रष्टाचार का विषय बन जाती हैं। फाइल पर हस्ताक्षर होने के बाद भी उसे रोककर रखना और डिस्पैच न करना सामान्य लापरवाही नहीं मानी जा सकती।

इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीमा टम्टा को निर्देश दिए हैं कि वह पत्र प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयी कार्यों में अनावश्यक देरी और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story