बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया मेडिकल कॉलेज को लेकर क्रमिक अनशन

WhatsApp Channel Join Now
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया मेडिकल कॉलेज को लेकर क्रमिक अनशन


नई टिहरी, 04 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन अनवरत जारी रहा। चौथे दिन क्रमिक अनशन पर जिला बार एसोसिएशन टिहरी के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, खेमराज सेमवाल बैठे। कहा कि गत 16 अगस्त से मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन चुपी साधे हुए है।

उन्होंने सरकार टिहरी के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शीघ्र जन भावनाओं के अनुरूप मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा करने की मांग उठाई। वहीं दूसरी ओर जीतराम भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, प्रेम सिंह बनगाई, पवना सत्याग्रह पर रहें। कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, राहुल बुटोला ने कहा कि बांध विस्थापित शहर में उच्च संस्थान खोलने के बजाय सरकार ने जिलाधिकारी का ट्रांजिट कैंप कार्यालय मुनिकीरेती में खोला है। जिससे यहां के लोगों की भावना आहत हुई है। कहा कि सरकार जल्द मेडिकल कॉलेज के मामले में उचित निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर भगवान सिंह रावत, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, कमल सिंह महर, अनिल थपलियाल, ज्योति प्रसाद भट्ट, शालिनी, भरत सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल, भगत चौहान, अमित रतूड़ी, दीवान पैन्यूली, कमला देवी, विजय सिंह, मकान सिंह, त्रिलोक चंद रमोला, वीरेंद्र उनियाल, भगवान चंद रमोला मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story