बाबा रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को खुलेंगे, केंद्रीय गृह सचिव रहेंगे मौजूद

WhatsApp Channel Join Now
बाबा रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को खुलेंगे, केंद्रीय गृह सचिव रहेंगे मौजूद


देहरादून, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बाबा रुद्रनाथ के कपाट 18 भी को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। कपाट खुलने पर केंद्रीय गृह सचिव भी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की कर सभी कार्य और व्यवस्थाएं समय से

पूरा करने का निर्देश दिया।

कपाट खुलने व केंद्रीय गृह सचिव के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की कर केंद्रीय गृह सचिव भ्रमण और श्रद्धालुओं के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, आवास, बिजली, सुरक्षा रेलिंग तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां रेलिंग लगाई जाए और यात्रियों के विश्राम के लिए उपयुक्त स्थान विकसित किए जाएं।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का पूर्व में ही स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। वन विभाग को भी यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ रखने, पेयजल निगम को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, उरेड़ा को विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ईडीसी और मंदिर समिति को अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों ने और ईडीसी कमेटी गंगोल गांव के अध्यक्ष रामसिंह राणा ने भी यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ सहित मंदिर समिति एवं ईडीसी कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story