वन्य जीव संरक्षण और मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर भवाली वन प्रभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत जंगलियागांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन बीट अधिकारी बबीता ने छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और शिक्षकों को वन्य जीव संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी और ग्रामीणों से मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क और जागरूक रहने की अपील की।

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने वन विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और झाड़ियों की कटाई करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग के शेखर पलड़िया, जीवन रजवार, हेमेंद्र तिवारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य बालम सिंह रैक्वाल आदि के साथ शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story