छात्राओं के लिए किशोर स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नैनीताल।

WhatsApp Channel Join Now
छात्राओं के लिए किशोर स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नैनीताल।


नैनीताल, 19 अगस्त (हि.स.)। नगर के ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के सहयोग से ‘चैतन्य महोत्सव-सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र’ अभियान के अंतर्गत प्रोजेक्ट एसएचई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने छात्राओं से संवाद करते हुए किशोरावस्था में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सही मार्गदर्शन के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल बदलावों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा कम उम्र में गर्भधारण जैसे विषयों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान डॉ. गरिमा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की वैज्ञानिक जानकारी दी। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या असमंजस की स्थिति में छात्राओं को बिना संकोच माता-पिता, चिकित्सक या विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही जानकारी और मार्गदर्शन बेटियों को आत्मविश्वासी और सशक्त बनाता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड, एस चौहान, गिल, आरके जोशी, भारत मेहरा, करन साह सहित विद्यालय परिवार और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story