को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के अतुल अध्यक्ष और सौरभ महामंत्री

WhatsApp Channel Join Now
को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के अतुल अध्यक्ष और सौरभ महामंत्री


नई टिहरी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन टिहरी शाखा के चुनाव में अतुल रावत अध्यक्ष और सौरभ बधानी महामंत्री चुने गए। वहीं 3 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य कर कर्मचारियों की समस्याएं हल करने का संकल्प लिया।

रविवार को यहां बौराड़ी में चुनाव अधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रीतम सिंह बर्त्वाल, सहायक चुनाव अधिकारी विजेंद्र रावत, गोविंद रावत, अनिल नेगी और पर्यवेक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी की देखरेख में को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन के चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर अतुल रावत (94) ने कुलदीप सकलानी (49) को 45 मतों, महामंत्री पद पर सौरभ बधानी (92) ने नवीन राणा (51) को 41 मतों, उपाध्यक्ष पर उत्तम सिंह असवाल (72) ने हरि सिंह बिष्ट (71) को कांटे के मुकाबले में एक मत जबकि संगठन मंत्री पद पर प्रदीप उनियाल (82) ने अनिरुद्ध चौहान (60) को 22 मतों से हराया। इसके अतिरिक्त संजय सिंह कोषाध्यक्ष, कुलवीर सिंह उप मंत्री और बालकृष्ण जुयाल ऑडिटर निर्विरोध चुने गए।

चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान को-ऑपरेटिव इंप्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सोहनपाल राणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रावत और महामंत्री बधानी ने कर्मचारियों की प्रमोशन सहित विभिन्न लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आरपी बलूनी, यशवंत भंडारी, हिमश्री ममगाईं, रविंद्र पंवार, वरूण रतूड़ी, कुलदीप नेगी, महेशकांत बडोनी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762286 Articles

Share this story