काठगोदाम में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर निगम का बुलडोजर

WhatsApp Channel Join Now
काठगोदाम में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर निगम का बुलडोजर


हल्द्वानी , 01 जून (हि.स.)। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पास सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।लगातार बारिश और बरसात के कारण पिछले लंबे समय से कलसिया पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र की यातायात व्यवस्था वैकल्पिक बेली ब्रिज के माध्यम से संचालित की जा रही है। कलसिया पुल कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इसलिए इसके स्थायी निर्माण को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है।स्थायी पुल निर्माण के लिए पुल के आसपास किए गए कुछ अतिक्रमणों को हटाना आवश्यक था।

इस संबंध में प्रशासन द्वारा पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए गए। इसके बाद सोमवार को प्रशासन और नगर निगम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून से पहले पुल निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story