असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का मंत्री से किया अनुरोध

WhatsApp Channel Join Now
असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का मंत्री से किया अनुरोध


































पिथौरागढ़, 10 अक्टूबर (हि.स.)। असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने असम रायफ़ल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया।

पिथौरागढ़ के वन विश्राम गृह में हुए भेंट के दौरान असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिक और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि उपनल के माध्यम से असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों को सेवायोजित नहीं किया जा रहा है।

मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद दूरभाष पर उपनल के एमडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने दूरभाष पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी इस विषयक अनुरोध किया।

मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण मंत्री ने असम रायफ़ल्स के प्रतिनिधिमण्डल को यह भी अवगत कराया कि 2018 के बाद सरकार ने असम रायफ़ल्स के दो शहीद सैनिकों के परिजनों को राज्य सरकार में नियुक्ति दी है।

इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रा पंत, असम रायफ़ल्स के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट, मदन सिंह, हेमंत सिंह, शंकर सिंह मेहता, दामोदर, गणेश दत्त नगरकोटी, हरीश तिवारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779484 Articles

Share this story