आशा कार्यकत्री यूनियन ने की 26 हजार न्यूनतम वेतन देने की मांग

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन ने न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतन देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि तीन मार्च 2024 को हुई वार्ता के बाद सीएम ने मानदेय बढ़ाने के लिए हाईपावर कमेटी का गठन किया था, लेकिन आज तक कमेटी का कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सात सूत्री मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

सीटू से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार कोरे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने आशाओं को मिलने वाला तीन हजार मानदेय और 10 प्रतिशत इंसेंटिव का भुगतान एनएचएम से कराने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व की भांति स्वास्थ्य विभाग से ही भुगतान कराने की मांग की।

संगठन ने न्यूनतम 26 हजार वेतन देने, कर्मचारी भविष्य निधि और ईएसआई की सुविधा देने,सेवानिवृत्ति होने पर पेंशन सुविधा और अन्य राज्यों की भांति पांच लाख रुपये एकमुश्त भुगतान करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा कक्ष बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिल सचिव संपत्ति बेलवाल, कोषाध्यक्ष आशा सलोनी, सरला चौहान, देवकी डोभाल, कृष्णा सेमवाल, गीता नेगी, कुसुम सलोनी, आशा बहुगुणा, ममता गुसाईं और शशि चौहान आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767604 Articles

Share this story