सेंट थॉमस स्कूल में रोबोटिक्स प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 24 अक्टूबर (हि.स.)। ।सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को आयोजित रोबोटिक्स प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं अपनी तकनीकी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स पर आधारित विभिन्न मॉडल के जरिए विद्यार्थी आधुनिक तकनीक की कार्यप्रणाली और उसके उपयोग की जानकारी दी गई।

विद्यालय में इनव्रोन लैब्स के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। छात्र-छात्राएं अपने तैयार किए गए रोबोटिक मॉडल के माध्यम से तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को समझाया। प्रदर्शनी के जरिए विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी प्रयोगों का अनुभव भी मिला।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और नई तकनीक के प्रति रुचि विकसित होती है। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765944 Articles

Share this story