पिथौरागढ़ में ब्रिगेडियर पठानिया और डीएम के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
पिथौरागढ़ में ब्रिगेडियर पठानिया और डीएम के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा


पिथौरागढ़, 29 अगस्त (हि.स.)। सेना की 119 बटालियन के कमांडर ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सीमांत जिले में प्रशासन और सेना के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में सीमांत क्षेत्र की सामरिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क एवं संचार व्यवस्था, मोबाइल कनेक्टिविटी और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सीमांत क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं के विकास और विभिन्न समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रशासन और सेना के बीच बेहतर तालमेल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विकास कार्यों और अन्य आवश्यकताओं को लेकर दोनों पक्षों के बीच निरंतर सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story