नव‌नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
नव‌नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार


देहरादून, 6 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के नामों को 3 मई को हरी झंडी दे दी थी। इसी क्रम में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के केनाल रोड देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ और पूजा-अर्चना संपन्न हुई। नवनियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जनमानस के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन, पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य महेन्द्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, देहरादून मैयर सौरभ थपलियाल ने बीकेटीसी नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

मंदिर समिति अधिकारियों, कर्मचारियों, आगंतुकों ने नवनियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पदाधिकारियों को कार्यभार संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर प्रदेश सरकार को इस संबंध में सूचना प्रेषित की।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। कहा कि उन्हें बीकेटीसी अध्यक्ष के रूप में देवभूमि की सेवा का मौका मिला है। उत्तराखंड में पर्यटन तीर्थाटन का बेहतर प्रबंधन उनकी प्राथमिकता है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धामों की पौराणिक महत्ता, परंपरा व पहचान अर्थात थ्री पी पर फोकस कर अपनी बात रखी। कहा, हमारे तीर्थस्थल सदियों से आध्यात्मिक उर्जा के स्रोत है। दूसरा हमारी परंपराओं‌ के वाहक, साथ ही हमारी पहचान भी है। उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के बाद श्री बदरीनाथ धाम और श्री बदरीनाथ धाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है। तीर्थयात्रियों की मंदिरों में सरल सुगम दर्शन, सुरक्षा, स्वास्थ्य परिवहन‌, संचार तथा मौसम, आपदा प्रबंधन यात्रा व्यवस्थाये चाक-चौबंद की गयी है। मंदिर समिति व प्रशासन के तालमेल से यात्रा सरल सुगम गति से चल रही है।

पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री रहे हेमंत द्विवेदी को 3 मई को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जोशीमठ से ऋषि प्रसाद सती व रूद्रप्रयाग से विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

बीकेटीसी पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करते समय पूर्व‌ विधायक राजीव शुक्ला, मुख्य मंत्री के चारधाम यात्रा सलाहकार डाॅ. बीडी सिंह, पूर्व दायित्व धारी मजहर नईम नवाब, बदरीनाथ धाम के पूर्व रावल आदि लाेग माैजूद रहे।

इस अवसर पर श्रेयांस द्विवेदी, अजय, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति कर्मचारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766796 Articles

Share this story