भूस्खलन से पौराणिक देवी मंदिर को खतरा

WhatsApp Channel Join Now
भूस्खलन से पौराणिक देवी मंदिर को खतरा


नैनीताल, 25 अगस्त (हि.स.)। नैनीताल जनपद के ग्राम पंचायत जंगलियागांव के तोक सेला में जंगलियागांव-छोटा कैलाश मार्ग के किनारे स्थित पौराणिक देवी मंदिर को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन के चलते मंदिर की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने मामले की जानकारी लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा के लिए तत्काल सुरक्षा दीवार बनाए जाने तथा मोटर मार्ग पर जमा मलबे को हटाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने संबंधित विभागों से क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य जल्द कराने का अनुरोध किया है, ताकि पौराणिक मंदिर को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story