राजस्व विभाग की कॉलोनी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
राजस्व विभाग की कॉलोनी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश


पौड़ी गढ़वाल, 21 सितंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को रामलीला मैदान स्थित राजस्व विभाग की कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में कराए जा रहे लघु मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं अनुरक्षण कार्यों का जायज़ा लेते हुए आवासीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन आवासों में मरम्मत कार्य कराया गया है, वहां विद्युत एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही आवासों एवं कॉलोनी परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखी जाए। उन्होंने आवागमन की सुविधा के लिए आवश्यक स्थानों पर रास्तों का निर्माण और जहां चारदीवारी की आवश्यकता है, वहां संबंधित कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर के आसपास कुछ स्थानों को पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलोनी में रह रहे लोगों से भी बातचीत कर उनकी आवासीय व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याएं जानीं। इस अवसर पर नाजर मनोज रावत, वैयक्तिक सहायक दीपक नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story