अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा शिवालिक नगर में शुरू, पहले दिन एक करोड़ से अधिक जमा

WhatsApp Channel Join Now
अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा शिवालिक नगर में शुरू, पहले दिन एक करोड़ से अधिक जमा


हरिद्वार, 30 जुलाई (हि.स.)। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने विस्तार योजना के तहत गुरुवार को शिवालिक नगर में 68वीं शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन बैंक संचालक गगनदीप सिंह सहदेव और जितेंद्र रावत ने संयुक्त रूप से किया।

बैंक प्रबंधन ने बताया कि शाखा खुलते ही लोगों में खासा उत्साह दिखा। उद्घाटन वाले दिन ही 100 से ज्यादा बचत खाते खोले गए और 1 करोड़ रुपये से अधिक की जमा बैंक को प्राप्त हुई।

बैंक के उप महाप्रबंधक हरि दत्त भट्ट ने कहा कि ग्राहकों को आरटीजीएस, एनईएफटी और मोबाइल बैंकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा विभिन्न जमा योजनाओं के साथ होम लोन और स्वरोजगार ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को वित्तीय सहायता मिल सके।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दीपक जोगी सहित बैंक के अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story