एलेन उत्तराखंड ने जेईई मेन सेशन-2 में सफलता पाने वाले छात्रों को किया सम्मानित
देहरादून, 21 अप्रैल (हि.स.)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मंगलवार को घोषित जेईई मेन 2026 सेशन-2 के परिणामों में एलेन उत्तराखंड के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान ने इस उपलब्धि का जश्न राजपुर रोड स्थित सेंटर में मनाया और छात्रों को सम्मानित किया।
संस्थान के सेंटर हेड विनय माकिन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देशभर में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 26 छात्रों में से एक छात्र एलेन से है। एलेन उत्तराखंड के 18 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 29 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने छात्रों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
उन्होंने छात्रों को आगामी जेईई एडवांस्ड (मई 2026) की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह समय अपनी कमजोरियों को सुधारने और बेहतर परिणाम हासिल करने का है। संस्थान के छात्र यश कुमार ने अपनी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 357 हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
एलेन उत्तराखंड के सफल छात्रों में लुंथि कुमार पांडे, कृष्णम बहुगुणा, पृथ्वीश, मनन वर्श्नेय, आयुष्मान मिश्रा, राघव त्रिवेदी, एंजेल नेगी, अभिनंदन वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, आदित्य विनय कुमार, स्वास्तिक सिंह, मानस नौटियाल, सौमिल सचान, यश कुमार, अर्शिता अग्रवाल, श्रेया शर्मा, दिव्यांश वर्मा, माहिन मित्तल, नंदिता शर्मा, आश्मान गुप्ता, ऋषित सिंह रजावत, अर्चित मिश्रा, पार्थ सेमवाल, अभिमन्यु पपनेजा, अमृत अभिजात सिंह विसेन, वैभव सिंघल, गौरव भट्ट, अमन सिंह, अक्षिता गुप्ता, गुरलीन कौर, दिव्यांशी यादव, क्षितिज राजपाल और तन्वी त्यागी शामिल हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

