ऑल सेंट्स कॉलेज की सईदा ने पाए 99.5 प्रतिशत अंक

WhatsApp Channel Join Now
ऑल सेंट्स कॉलेज की सईदा ने पाए 99.5 प्रतिशत अंक


नैनीताल, 30 अप्रैल (हि.स.)। आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें 12वीं में सईदा अमान कामरान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तथा 10वीं में मान्या आशी ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय में उत्साह का वातावरण है।

प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स की ओर से बताया गया है कि 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं में सईदा अमान कामरान प्रथम, संभावी साह 99 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा अनन्या गुप्ता 97 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 10वीं में मान्या आशी 97.4 अंकों के साथ प्रथम, आकांक्षा अग्रवाल 96.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय व आर्या अग्रवाल 95 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story