राशन कार्ड धारक परिवारों के सभी सदस्यों को 15 नवंबर तक करानी होगी ई-केवाईसी

WhatsApp Channel Join Now
राशन कार्ड धारक परिवारों के सभी सदस्यों को 15 नवंबर तक करानी होगी ई-केवाईसी


नैनीताल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से करानी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड अथवा यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित राशन कार्ड धारक की होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारक उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल एप के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story