अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने रैली निकाल कराए नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने रैली निकाल कराए नामांकन


नई टिहरी, 25 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने पीजी कॉलेज नई टिहरी में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर नामांकन कराया।

शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और जीत का दावा किया। यहां विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद पर अंशुल चंद्रा, उपाध्यक्ष समीर गुसाईं, सचिव मनीषा पंवार, सहसचिव साक्षी पंवार, कोषाध्यक्ष शीतल सकलानी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर युवराज शाह ने नामांकन कराया।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज ने बताया कि इस बाद भी विद्यार्थी परिषद कॉलेज में जीत का परचम लहराएगा। जिस तरह से छात्रों का जुड़ाव अभाविप से हो रहा है, उससे सभी पदों पर उनकी जीत निश्चित है। कहा कि इस बार भी यदि छात्रों ने विद्यार्थी परिषद पर विश्वास जताया तो कॉलेज की विभिन्न अवशेष लंबित समस्याओं का संगठन और सरकार के स्तर पर हल किया जाएगा।

रैली में भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, महामंत्री बलवंत रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, डीसीडीएफ के अध्यक्ष सत्येंद्र पुनेठा मौजूद रहे। रैली के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रावत और भाजयुमो अध्यक्ष राणा ने सभी छात्रों से विद्यार्थी परिषद को समर्थन देने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story