उत्तरा केयर हास्पिटल में जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा होगी शुरू

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तरा केयर हास्पिटल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो जाएगी। अस्पातल प्रबंधन के मुताबिक उनका लक्ष्य दो सालों के भीतर शहर में 100 बेड का आधुनिक अस्पताल खोलने का लक्ष्य है। कहा कि पहाड़ों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना लक्ष्य है।

हास्पिटल के कमलकांत काला ने बताया कि इस अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बीते 7 फरवरी से शुरू की गई। बताया कि वर्तमान में अस्पताल में मरीजों को ईसीजी, सभी प्रकार की रक्त जांच, दवाईयों की उपलब्धता, एक्सरे की सुविधा दी जा रही है। बताया कि अगले सप्ताह से अस्तपाल में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू कर दी जाएगी।

अल्ट्रासाउंड जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महंत इंद्रेश अस्पताल के साथ सहयोग से महीने के पहले शनिवार को न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट द्वारा सेवाएं दी जाती है। बताया कि शनिवार को अस्पताल में लगाए गए शिविर में 145 मरीजों का उपचार किया गया।

कहा कि अस्तपाल के संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी का उददेश्य जिले के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। जिससे यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए शहरों की दौड़ ना लगानी पड़े। इस मौके पर डा.वीएस टोलिया, अतुल जोशी, डा.आरएस चौहान, डा.मनोज गोविल, डा.पाराग गुप्ता, डा.शुभांकर गेटृ, डा.नितीश बत्रा, डा.सौरभ चौधरी, डा.चितांबरा जोशी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story