लंबे इंतजार के बाद पीपलडाली-म्यूंडा-ललवाली सड़क का निर्माण शुरू

WhatsApp Channel Join Now
लंबे इंतजार के बाद पीपलडाली-म्यूंडा-ललवाली सड़क का निर्माण शुरू


नई टिहरी, 19 अगस्त (हि.स.)। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत पीपलडाली-म्यूंडा-ललवाली मोटर मार्ग के की स्वीकृति दे दी है। बुधवार काे विधायक विक्रम सिंह नेगी ने राज्य योजना के तहत स्वीकृत 8 किमी सड़क का शिलान्यास किया। सड़क के लिए कुल 67.06 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

विधायक नेगी ने मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि इस सड़क के बनने से ढुंग-मंदार पट्टी के 27 गांवों को लाभ मिलेगा। कहा सड़क निर्माण को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे थे। टिहरी बांध बनने के बाद यह मार्ग महत्वपूर्ण है। वर्ष 2002-03 में स्वीकृत होने के बावजूद विभिन्न विवादों से सड़क शुरू नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते मार्ग को दोबारा शासन स्तर से स्वीकृत कराया गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और बाजार आवागमन के लिए सुविधा मिलेगी। विधायक ने लोनिवि के अधिकारियों को समय और गुणवत्ता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खांड के प्रधान मंगतराम, म्यूंडा कुशाल सिंह गुनसोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन कुमांई, लोनिवि के सहायक अभियंता सुमित सिंह, जेई मोहन सिंह, सिद्धिराम कुकरेती दिनेश गुनसोला, शिव गुनसोला, मोहन नेगी, पूरन नेगी, वीर सिंह खरोला, कुशाल सिंह, द्वारिका प्रसाद, बद्री, पूरण सिंह, नत्थी सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story